फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदीव को 1.4 अरब डॉलर की सहायता देगा भारत, समुद्री सुरक्षा के साथ दोनों देशों में हुए चार समझौते

Mon, 17 Dec 2018 04:45 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सालेह के बीच सोमवार को गहन वार्ता हुई। वार्ता के बाद पीएम मोदी ने मालदीव को 1.4 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। वार्ता के दौरान दोनों देशों ने हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग मजबूत करने का वादा भी किया। 

विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों देशों ने वीजा सुगमता समेत चार अन्य समझौतों पर भी मुहर लगाई। प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद सालेह के साथ प्रेस को दिए बयान में कहा, 'हमने सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सफल वार्ता की। हमने समझौते को मजबूद करने की शपथ ली है।'

पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों की सुरक्षा को लेकर भी बात की गई और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत करने के लिए दोनों देश साथ में कार्य करेंगे और उद्देश्य की पूर्ति के लिए एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, 'दोनों देश ऐसी गतिविधियों का भाग नहीं बनेंगे जो दोनों के लिए खतरा बनें या नुकसान पहुंचाएं।' 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि मालदीव के सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए भारत उसे 1.4 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता करेगा। उन्होंने कहा, 'हम मालदीव के साथ बेहतर व्यापारिक संबंध चाहते हैं। इस देश में भारतीय कंपनियों के लिए बहुत सारे मौके हैं।'

वहीं, मालदीव के राष्ट्रपति सालेह ने कहा कि दोनों देश समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समझौता हुआ है। बता दें कि राष्ट्रपति सालेह रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए थे। 

विज्ञापन

तीन दिवसीय भारत यात्रा पर आए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम मोहम्मद सालेह व उनकी पत्नी फजना अहमद राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहीम ने भारत के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें