रूस के सिरिअस एजुकेशनल सेंटर में क्रिकेट, डांस, म्यूजिक, आइस हॉकी व क्रिकेट, ऑट्र्स, साइंस, तकनीक व प्रौद्योगिकी आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं को तराशा जाता है। इसी तर्ज पर भारत का सेंटर फॉर एक्सीलेंस भी काम करेगा। यहां बच्चे अपने काबिलियत के आधार पर विषय का चयन करेंगे और एक्सपर्ट उन्हें तराशेंगे।
इसका मकसद छात्र को परिवार,समाज या दोस्त नहीं, बल्कि उसके हुनर के आधार पर उसे उसी के क्षेत्र में भविष्य बनाने पर फोकस होगा। इस सेंटर में अपने-अपने क्षेत्र के हर काबिल छात्र को ही रखा जाएगा।