फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth 2019: इस करवा चौथ नहीं दिखेगा राजनीति का ये चांद, याद आएंगी सुषमा स्वराज

Thu, 17 Oct 2019 05:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sushma swaraj - फोटो : फाइल
विज्ञापन

गुरुवार को देशभर की सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। लेकिन इस बार करवा चौथ पर लोगों को भाजपा नेता सुषमा स्वराज की वह खूबसूरत तस्वीर नहीं दिखाई देगी, जो ऐसे अवसर पर हमेशा दिख जाती थी। सुषमा स्वराज न सिर्फ करवा चौथ का व्रत रखती थीं, बल्कि पूजा के बाद अपने पति स्वराज कौशल के साथ तस्वीर भी ट्विटर पर साझा करती थीं।

विज्ञापन


साथ ही, लोगों को करवा चौथ की बधाई देती थीं। इस अवसर पर वे अकसर लाल साड़ी पहनती थीं। पिछले वर्ष की उनकी ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। सुषमा स्वराज के अलावा भाजपा की स्मृति ईरानी और हरसिमरत कौर जैसी कई अन्य महिला नेता भी करवा चौथ का व्रत मनाती हैं और लोगों को बधाइयां देती हैं।

भाजपा ने बनाए कार्यक्रम

भाजपा ने भी करवा चौथ पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रखे हैं। इस वर्ष भाजपा नेताओं ने अपने-अपने स्तर पर दिल्ली में अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रखे हैं, जहां पर सुहागिन महिलाएं व्रत पूजा कर रही हैं। इसके पहले नेताओं की तरफ से भी महिलाओं को मेहंदी लगवाने की सुविधा भी दी गई थी। पिछले वर्ष भाजपा ने पार्टी कार्यालय पर भी करवा चौथ का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था।

क्या होता है करवा चौथ का व्रत?

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती करती हैं। इस दौरान वे पूरे दिन पानी नहीं पीती और अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। रात के समय चांद देखकर पूजा की जाती है और इसके साथ ही व्रत का समापन होता है। पूरे उत्तर भारत में यह त्यौहार महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें