फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी प्रतिबंधों से ढील मिलेगी, तभी ईरान से तेल खरीदेगा भारत

Fri, 09 Apr 2021 12:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • ईरान परमाणु समझौते को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए अमेरिका और अन्य ताकतवर देशों की विएना में हो रही है बैठक
  • अमेरिकी सरकार की पाबंदियों के बाद भारत ने 2019 के मध्य में ईरान से तेल आयात पर लगा दी थी रोक
विज्ञापन
iran india flag - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों से ढील मिलने के बाद ही ईरान से फिर से कच्चा तेल खरीदने पर विचार करेंगे। इससे आयात स्रोत में विविधता आएगी। ईरान पर अमेरिकी सरकार की पाबंदियों के बाद भारत ने 2019 के मध्य में वहां से तेल आयात पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईरान परमाणु समझौते को दोबारा से पटरी पर लाने के लिए अमेरिका और अन्य ताकतवर देशों की विएना में बैठक हो रही है। बैठक में एक बार प्रतिबंध हट जाता है तो हम ईरान से तेल आयात पर विचार कर सकते हैं। भारतीय रिफाइनरी कंपनियों से इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि ईरान से आयात शुरू होने के कई लाभ हैं। मार्ग छोटा होने के कारण न सिर्फ ढुलाई लागत कम होती है बल्कि तेल की कीमतों में गिरावट भी आएगी। भारत अपनी जरूरतों का 85 फीसदी से ज्यादा आयात करता है। ईरान पर प्रतिबंध के बाद 2020-21 में इराक भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता रहा। उसके बाद सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें