फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने से 20 की मौत, कई जिलों में 16 घंटे में 100 मिमी से ज्यादा बारिश

Mon, 27 Nov 2023 09:43 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

राज्य के आपात अभियान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर दुख जाहिर किया।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में बेमौसम बरसात के दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में 20 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह आंकड़ा जारी किया। घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में लगा है। राज्य के आपात अभियान केंद्र के अधिकारी ने बताया कि गुजरात के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज हुईं। इनमें कई लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


गुजरात के दाहोद में सबसे ज्यादा चार लोगों की जान गई। वहीं भरूच में तीन, तापी में दो और अहमदाबाद, अमरेली, बनासकांठा, बोताड, खेड़ा, मेहसाणा, पंचमहल, सबरकांठा, सूरत, सुरेंद्रनगर, देवभूमि द्वारका में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

अधिकारियों के मुताबिक, फसलों के नुकसान के अलावा सौराष्ट्र के मोरबी जिले में सेरेमिक उद्योग को भी काफी नुकसान हुआ है, क्योंकि यहां तेज बारिश की वजह से फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन




मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को बारिश कम रहेगी और गुजरात के दक्षिणी इलाके और सौराष्ट्र में ही सीमित होगी। बताया गया है कि बेमौसम बरसात की वजह उत्तर-पूर्व अरब सागर में चक्रवाती तूफान है, जो कि सौराष्ट्र और कच्छ के क्षेत्र पर असर डाल रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें