फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20: 'भारत की अध्यक्षता में जी-20 की सबसे बड़े परिणामों में से एक', इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सऊदी क्राउन प्रिंस

Mon, 11 Sep 2023 04:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने इस बैठक के बाद कहा कि आज की बैठक से हमारे संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की राजकीय यात्रा पर सचिव (सीपीवी और ओआईए) औसाफ सईद ने कहा कि सऊदी क्राउन प्रिंस ने भारत को जी-20 की सफल अध्यक्षता के लिए बधाई दी। दोनों देशों ने भारत-मध्य पूर्व-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर के लॉन्च पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ये भारत की अध्यक्षता में जी-20 की सबसे बड़े परिणामों में से एक है। 

विज्ञापन


औसाफ सईद ने कहा कि दोनों पक्षों ने पश्चिमी तट रिफाइनरी परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन के लिए अपना पूरा समर्थन व्यक्त किया। दोनों पक्ष 100 अरब डॉलर के निवेश जिसका सऊदी पक्ष ने वादा किया था, उसे चैनलाइज करने के लिए एक संयुक्त कार्य बल स्थापित करने पर सहमत हुए।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक निगरानी समिति का गठन किया जाएगा, जो इन रिफाइनरी परियोजनाओं में प्रगति दोनों पक्षों द्वारा निर्धारित योजना के अनुसार हो। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में स्वागत के बाद पीएम मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस ने हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल पीएम के साथ दिखे। बैठक के बाद हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक में हुए समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन


बैठक के बाद क्या बोले क्राउन प्रिंस सलमान-पीएम मोदी?
द्विपक्षीय बैठक के बाद प्रिंस सलमान ने कहा, "मैं आपको जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रबंधन और मध्य पूर्व, भारत और यूरोप को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे सहित हासिल की गई पहलों के लिए बधाई देता हूं, जिसके लिए आवश्यक है कि हम इसे वास्तविकता में बनाने के लिए लगन से काम करें।"

पीएम मोदी ने क्या कहा?
वहीं, पीएम मोदी ने इस बैठक के बाद कहा कि आज की बैठक से हमारे संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। कल हमने भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर स्थापित करने के लिए ऐतिहासिक शुरुआत की है। इससे न केवल दोनों देश आपस में जुड़ेंगे बल्कि एशिया, पश्चिम एशिया और यूरोप के बीच आर्थिक सहयोग, ऊर्जा के विकास और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।"

सउदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक: पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के लिए सउदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। विश्व की दो बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के रूप में हमारा आपसी सहयोग पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है। अपनी बातचीत में, हमने अपनी साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें