अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : ANI
वाशिंगटन में जयशंकर ने पीट हेगसेथ से की मुलाकात
उधर, भारत और अमेरिका के बीच रक्षा साझेदारी को लेकर भी बड़ी बातचीत हुई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को वॉशिंगटन स्थित पेंटागन में अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा चुनौतियों से मिलकर निपटने पर चर्चा की।
क्या बोले अमेरिकी रक्षा मंत्री
वहीं इस मामले में अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा चिंताओं से भली-भांति अवगत हैं और मिलकर इन खतरों से निपटने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को जरूरी तकनीक और रक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को तैयार है ताकि वह क्षेत्रीय खतरों का सामना कर सके।
इसके साथ ही हेगसेथ ने ने उम्मीद जताई कि भारत को बड़े और लंबित रक्षा सौदे जल्द पूरे किए जाएंगे। साथ ही, दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योगों में सहयोग और संयुक्त उत्पादन पर भी बातचीत हुई। हेगसेथ ने यह भी कहा कि अमेरिका भारत को अपने प्रमुख रक्षा साझेदारों में से एक मानता है।
ये भी पढ़ें:- Prez Mahama Confered PM Modi: घाना में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति महामा ने किया सम्मानित
10 साल का नया रक्षा समझौते पर सहमति
साथ ही जयशंकर और हेगसेथ ने मिलकर अगले 10 वर्षों के लिए एक नई रक्षा रूपरेखा पर हस्ताक्षर करने की योजना पर सहमति जताई है। यह समझौता इस साल होने वाली अगली उच्चस्तरीय मुलाकात में किया जाएगा। इसके साथ ही हेगसेथ और जयशंकर ने अगली INDUS-X रक्षा तकनीक सम्मेलन में भागीदारी की पुष्टि की। इसमें दोनों देश मिलकर नई तकनीक और रक्षा उपकरणों के निर्माण पर सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। इसी कार्यक्रम के तहत एएसआईए की भी शुरुआत होगी।