फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-US Trade Deal: राहुल गांधी ने ट्रेड डील को बताया किसानों के साथ विश्वासघात, पीएम मोदी से पूछे पांच सवाल

Sun, 15 Feb 2026 03:30 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rahul Gandhi On Trade Deal: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर लगातार सवालिया निशान खड़ा रहे हैं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस कड़ी में अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पीएम मोदी से पांच सवाल पूछे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर देश के किसानों के साथ विश्वासघात करने का बड़ा आरोप लगाया है। इसी के साथ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पांच सवाल पूछे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर हम भारत के किसानों के साथ विश्वासघात होते हुए देख रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी लगातार अमेरिका के साथ हुई डील पर सवाल उठा रहे हैं। वो हर दिन समझौते से जुड़े कुछ ना कुछ तथ्यों का दावा करते हुए सरकार को घेरने का काम रहे हैं। इसी के साथ केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल भी उठा रहे हैं। अब इस कड़ी में कांग्रेस नेता में एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में पांच सवालों का जिक्र करते हुए लिखा कि 
मैं प्रधानमंत्री से कुछ आसान सवाल पूछना चाहता हूं। पढ़िए राहुल गांधी के पांच सवाल...

राहुल गांधी ने पूछे पांच सवाल?
  1. डीजीजी इंपोर्ट करने का वास्तव में क्या मतलब है? क्या इसका मतलब यह है कि भारतीय मवेशियों को जीएम अमेरिकी मक्का से बने डिस्टिलर्स अनाज खिलाए जाएंगे? क्या इससे हमारे दूध उत्पाद प्रभावी रूप से अमेरिकी कृषि उद्योग पर निर्भर नहीं हो जाएंगे?
  2. अगर हम जीएम सोया तेल के आयात की अनुमति देते हैं, तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और देशभर के हमारे सोया किसानों का क्या होगा? वे एक और कीमतों का झटका कैसे झेल पाएंगे?
  3. जब आप 'अतिरिक्त उत्पाद' कहते हैं, तो उसमें क्या-क्या शामिल है? क्या यह समय के साथ दाल और अन्य फसलों को अमेरिकी आयात के लिए खोलने के दबाव का संकेत है?
  4. 'गैर-व्यापार बाधाएं' हटाने का क्या मतलब है? क्या भविष्य में भारत पर जीएम फसलों पर अपने रुख को ढीला करने, खरीद प्रक्रिया को कमजोर करने या MSP और बोनस को कम करने का दबाव डाला जाएगा?
  5. एक बार यह दरवाजा खुल गया, तो हर साल इसे और ज्यादा खुलने से हम कैसे रोकेंगे? क्या इसकी रोकथाम होगी या हर बार सौदे में धीरे-धीरे और भी फसलों को मेज पर रख दिया जाएगा?
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Trade Deal: 'ट्रेड डील ने टेक्सटाइल उद्योग को खत्म कर दिया', व्यापार समझौते पर राहुल गांधी का फिर बड़ा हमला
विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि किसानों को ये सफाई तो मिलनी ही चाहिए। यह सिर्फ आज की बात नहीं है। ये भविष्य की भी बात है- क्या हम किसी दूसरे देश को भारत की कृषि उद्योग पर लंबे समय की पकड़ बनाने दे रहे हैं।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें