फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Updates: महाराष्ट्र के भड़के मराठा आरक्षण समर्थक, गोलपारा में चार की मौत; श्रीलंकाई एयरलाइंस के विमान डायवर्ट

Mon, 30 Oct 2023 03:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जानकारी के मुताबिक, डिपो में खड़ी एक बस ने अचानक आग पकड़ ली। एक-एक कर कुछ और बसें भी आग के हवाले हो गईं। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौकें पर आग पर काबू पाने पहुंचीं। 
विज्ञापन
मराठा आरक्षण के लिए प्रदर्शन कर रही भीड़ ने राकांपा विधायक के घर लगाई आग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। राज्य में इसे लेकर अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। बीड में ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास पर तोड़फोड़ की और वहीं आग लगा दी।
विज्ञापन


इस घटना पर प्रकाश सोलंकी का बयान भी आया है। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगाई, तब वह घर के अंदर ही थे। हालांकि, इस आगजनी में उनके परिवार या स्टाफ का कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित हैं लेकिन आग की वजह से प्रॉपर्टी का काफी नुकसान हुआ है।

इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होेंने कहा, "मनोज जरांगे पाटिल को देखना चाहिए कि उनके अनशन के बीच प्रदर्शन कहां जा रहे हैं। यह गलत दिशा की तरफ मुड़ रहे हैं।"
विज्ञापन


NCP(शरद पवार गुट) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "महाराष्ट्र में जो ट्रिपल इंजन की सरकार है, ये उनकी विफलता है। आज एक विधायक का घर जलाया जाता है, गृह मंत्रालय क्या कर रहा है और गृह मंत्री क्या कर रहे हैं? ये उनकी जिम्मेदारी है।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मराठा, धनगर, लिंगायत और मुस्लिम समुदाय को भी धोखा दे रही है।

वीरभद्रनगर में एक बस डिपो में सोमवार दोपहर भीषण आग लगी
कर्नाटक के बंगलूरू में स्थित वीरभद्रनगर में एक बस डिपो में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, डिपो में खड़ी एक बस ने अचानक आग पकड़ ली। एक-एक कर कुछ और बसें भी आग के हवाले हो गईं। इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौकें पर आग पर काबू पाने पहुंचीं। 

असम के गोलपारा में एसयूवी और बस की टक्कर में 4 की मौत, 7 घायल
असम के गोलपारा जिले में सोमवार को एक एसयूवी और बस के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के गुलियानपारा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर हुई। बस गुवाहाटी से गोलपारा जा रही थी, जबकि एसयूवी विपरीत दिशा से आ रही थी। सभी मृतक एसयूवी में सवार थे। एसयूवी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्रियों ने रोंगजुली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक अन्य यात्री की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए गुवाहाटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घायलों में एक स्कूटर सवार व्यक्ति भी शामिल है, जो घटनास्थल से गुजर रहा था।

श्रीलंकाई एयरलाइंस की दो उड़ानें डायवर्ट
श्रीलंकाई एयरलाइंस की दो उड़ानों को कोलंबो से तिरुवनंतपुरम की ओर मोड़ दिया गया। तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर से बताया गया कि विमानों को खराब मौसम के कारण डायवर्ट करना पड़ा है।
विज्ञापन

गुजरात: बस पलटने से एसआरपी के 38 जवान घायल; नौ गंभीर
गुजरात के पंचमहल जिले के हलोल में सोमवार शाम को पहाड़ी इलाके में उन्हें ले जा रही एक बस के पलट जाने से राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी) के कम से कम 38 कर्मी घायल हो गए। इनमें नौ की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ढलान पर जाकर पलट गई। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जवान पावागढ़ की तलहटी में तीन दिवसीय फायरिंग प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने के बाद दाहोद लौट रहे थे। दुर्घटना के समय बस में 50 जवान यात्रा कर रहे थे। उनमें से 38 जवान घायल हो गए और उन्हें हलोल के रेफरल अस्पताल ले जाया गया। उनमें से 29 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और गंभीर चोटों वाले नौ अन्य को आगे के इलाज के लिए वडोदरा के एक सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें