फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन को भाया भारत का भात, वो चावल भी करेगा आयात जो नहीं है बासमती

Thu, 27 Sep 2018 05:46 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने भारत से गैर-बासमती चावल के आयात की स्वीकृति दे दी है। इसके बाद शुक्रवार को नागपुर से गैर- बासमती चावल की 100 टन की पहली खेप रवाना होगी। वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि इस खेप को चीन की सरकारी कंपनी चाइना नेशनल सीरियल्स, ऑयल्स एंड फूडस्टफ्स कॉरपोरेशन प्राप्त करेगी।

विज्ञापन


बयान में कहा गया, ‘‘सरकार के प्रयासों के बाद 19 चावल मिल और प्रसंस्करण इकाइयां चीन को गैर-बासमती चावल निर्यात करने के लिए पंजीकृत हुई हैं।’’ अभी तक चीन ने भारत से सिर्फ बासमती चावल की खरीद को मंजूरी दी हुई थी। दोनों देशों ने जून में फाइटो-सैनिटरी से संबंधित प्रोटोकॉल पर करार किया था। यह प्रोटोकॉल भारत से चीन को चावल निर्यात करने के लिए आवश्यक है।

प्रोटोकॉल के तहत भारत से जाने वाली खेप को चीन के कानूनों एवं प्रावधानों का पालन करना होगा। भारत को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि चीन को चावल निर्यात करने वाली प्रसंस्करण एवं भंडारण इकाइयां ट्रोगोडर्मा ग्रैनेरियम और प्रोस्टेफानुस ट्रंकेटस जैसी कीटनाशक दवाओं तथा जीवित कीटों से मुक्त हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें