फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNESCO: भारत पहली बार करेगा यूनेस्को की इस अहम समिति की अध्यक्षता, 21 से 31 जुलाई तक दिल्ली में होगी बैठक

Tue, 09 Jan 2024 07:56 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत 21 से 31 जुलाई तक यूनेस्को की वैश्विक धरोहर समिति की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा।
विज्ञापन
यूनेस्को - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पहली बार यूनेस्को की वैश्विक धरोहर समिति की अध्यक्षता और मेजबानी करेगा। यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधि विशाल वी शर्मा ने इसकी जानकारी दी है। भारत 21 से 31 जुलाई तक इस समिति की अध्यक्षता करेगा।
विज्ञापन


वैश्विक धरोहर समिति की बैठक वर्ष में एक बार होती है। यह समिति वैश्विक धरोहर सम्मेलन के कार्यन्वय को देखती है। राष्ट्रों के अनुरोध पर वित्तीय सहायता आवंटित करती है। किसी देश की संपत्ति को वैश्विक धरोहर सूची में शामिल किया जाना है या नहीं, इसमें इस समिति का अंतिम फैसला होता है। यह अंकित संपत्तियों के संरक्षण की स्थिति पर रिपोर्टों की जांच करने के साथ ही संपत्तियों का उचित प्रबंधन नहीं होने पर कार्रवाई भी करती है। वैश्विक धरोहर सूची में संपतति को शामिल करने और हटाने का फैसला भी यही लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें