भारत और थाइलैंड के बीच समुद्र में सुरक्षा को लेकर अहम समझौता हुआ है। थाइलैंड के प्रधानमंत्री पी चान ओ चा के भारत दौरे में दोनों देशों ने समुद्र क्षेत्र में होने वाली वारदातों से मिलकर निपटने और मिलकर नौसैनिक पेट्रोलिंग पर सहमति दी है।
इस दौरान दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने प्राचीन काल से ही चले आ रहे बेतहरीन रिश्तों को याद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और थाइलैंड का रिश्ता भगवान राम और भगवान बुद्घ के काल से ही निरंतर बना हुआ है। जबकि थाइलैंड के पीएम ने भी भारत के साथ हर क्षेत्र में बने रिश्ते को और मजबूत बनाने की बात कही।
गौरतलब है कि शुक्रवार से शुरू हुई दोनों देशों की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान सुरक्षा, शोध सहित कई अन्य क्षेत्रों में आपसी साझेदारी बढ़ाने पर सहमति बनी है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और थाइलैंड के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंध भगवान राम और भगवान बुद्घ के समय से चला आ रहा है।
उन्होंने थाइलैंड से भारत आने वाले पर्यटकों का जोरदार स्वागत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि थाइलैंड के पर्यटकों के लिए जल्द ही डबर एंट्री टूरिस्त वीजा की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की पूर्व की ओर देखो और थाइलैंड की पश्चिम की ओर देखो संबंधी नीति दोनों देशों के बीच साझेदारी के नए आयाम खोलेगी।
थाइलैंड के पीएम ने अपनी भारत यात्रा को उचित मौके पर होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दौरान दोनों देश शीर्ष स्तर पर राजनीतिक आदान प्रदान के जरिए द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती देंगे।