फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने किया सतह से हवा में मार करने वाली नई मिसाइल का सफल परीक्षण

Thu, 30 Jun 2016 10:06 PM IST
एजेंसी/ बालासोर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल का बृहस्पतिवार को सफल परीक्षण किया। भारत ने यह परीक्षण इस्राइल के साथ मिलकर ओडिसा के तट के पास किया। इस तरह की मिसाइल की मारक क्षमता 50 से 70 किमी तक होती है।
विज्ञापन


डीआरडीओ के अधिकारी के अनुसार, मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआर-एसएएम) भारत और इस्राइल के बीच साझा उपक्रम का एक उत्पाद है। इसे चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर मोबाइल लांचर से दागा गया। यह प्रायोगिक परीक्षण सफल रहा और इसने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए। अधिकारियों के अनुसार, आईटीआर पैड-3 पर रखी गई मिसाइल राडारों से सिग्नल मिलने के बाद यह सक्रिय हो गई। मिसाइल ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर मानवरहित यान (यूएवी) बंशी से जुड़े लक्ष्य को भेद दिया।

उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रणाली में मिसाइल के अलावा सर्विलांस और खतरे की सूचना देने वाला राडार (एमएफ-स्टार) लगा है ताकि मिसाइल के रास्ते की पहचान की जा सके और उसका दिशानिर्देशन किया जा सके। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने कहा कि एमएफ-स्टार की वजह से यह मिसाइल हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगी।
विज्ञापन

 
डीआरडीओ की हैदराबाद स्थित भारतीय रक्षा अनुसंधान प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्री के साथ मिलकर संयुक्त रूप से यह मिसाइल विकसित की है। मिसाइल का परीक्षण बुधवार को होना था, जिसे अंतिम समय में बृहस्पतिवार के लिए स्थगित कर दिया गया था।  परीक्षण को सफल बनाने के लिए ढाई किमी की दायरे में 3652 लोगों को पास के आश्रयस्थल में स्थानांतरित कर दिया गया था। इस मिसाइल के सभी परीक्षण पूरे होने के बाद इसे सेनाओं की तीनों अंगों में शामिल किया जाएगा। इससे पहले 30 दिसंबर, 2015 को पश्चिमी समुद्र तट पर आईएनएस कोलकाता से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाली एक मिसाइल का परीक्षण किया गया था।
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें