फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पार से हो रही घुसपैठ, पाक कर रहा सीजफायर का उल्लंघन: भारत

Thu, 10 Aug 2017 10:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
एक ओर भारत और चीन के बीच डोकलाम सीमा पर तनातनी चल रही है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारत ने सीमा पार से हो रही घुसपैठ की कोशिशों और एलओसी पर आतंकी घटनाओं को लेकर पाकिस्तान से बात की है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को पाकिस्तान की ओर से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया था। जिसमें पुंछ जिले में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया। हालांकि पाकिस्तान ने भारत के डिप्टी कमिश्नर जेपी सिंह को समन किया है। पाकिस्तान ने भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने कहा कि भारत की ओर से की जा रही गोलीबारी में पाक के आम नागरीक मारे जा रहे हैं। 

वहीं भारत के वरिष्ठ राजनयिक ने इस मामले पाकिस्तान से कहा है कि सीजफायर उल्लंघन पहले पाकिस्तान की ओर से किया गया, जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने कार्रवाई की। भारत ने यह भी कहा है कि सीमा पार से घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी है, जिसमें पाकिस्तानी सेना घुपपैठियों को कवर फायर देती है। 
विज्ञापन


इसके साथ-साथ भारतीय राजनयिक ने यह भी कहा कि एलओसी पर आतंकी घटनाएं बढ़ रही है। वहीं पाकिस्तान ने भारत पर उसके आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। पाकिस्तान ने भारत पर आंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार उल्लंघन का भी आरोप लगाया है। 

भारत और पाकिस्तान दोनों ही देश एक दूसरे पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान ने इस साल भारतीय नागरिकों को निशाना बनाकर सीजफायर का उल्लंघन किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें