फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agni Prime missile: परमाणु क्षमता वाली अग्नि प्राइम मिसाइल का परीक्षण सफल, भारत के दुश्मनों को आसानी से बना सकती है निशाना

Sat, 18 Dec 2021 12:21 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर

सार

Agni Prime missile: अग्नि पी मिसाइल अग्नि सीरीज की नए जनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है।
विज्ञापन
अग्नि प्राइम मिसाइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शनिवार को अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर से किया गया। सरकारी अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अग्नि पी मिसाइल अग्नि सीरीज की नई जेनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 1000 से 2000 किलोमीटर के बीच है। अग्नि-पी बैलिस्टिक मिसाइल की अग्नि सीरीज की छठी मिसाइल है। यह मिसाइल सतह से सतह पर मार करने वाली है। इस परमाणु सक्षम मिसाइल को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अग्नि प्राइम को या तो ट्रेन में ले जाया जा सकता है या कनस्तर में रखा जा सकता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों भारत ने ओडिशा के चांदीपुर से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के वायु संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया था। इससे पहले ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एंटी-शिप वर्जन का सफल परीक्षण किया था। इस मिसाइल का परीक्षण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से किया गया था। वहीं, अगले कुछ दिनों में डीआरडीओ की ओर से और कई बैलेस्टिक और क्रूज सीरीज की अत्याधुनिक किस्म की मिसाइलों का परीक्षण किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें