फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने कहा: ओआईसी में भारत को लेकर दिए गए संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित, जानें पूरा मामला

Thu, 24 Mar 2022 08:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ओआईसी बैठक में बयानों और प्रस्तावों ने उसकी एक संस्था के रूप में अप्रासंगिकता और इसके छल साधनकर्ता के रूप में पाकिस्तान की भूमिका दोनों को दिखाया है। 
विज्ञापन
अरिंदम बागची - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने गुरुवार को कहा कि इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की बैठक में दिए गए बयान और संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित हैं। विदेशमंत्रालय ने पाकिस्तान में हुई ओआईसी की बैठक में कश्मीर पर नीति के लिए भारत की आलोचना करने पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि ओआईसी बैठक में बयानों और प्रस्तावों ने उसकी एक संस्था के रूप में अप्रासंगिकता और इसके छल साधनकर्ता के रूप में पाकिस्तान की भूमिका दोनों को दिखाया है। 

उन्होंने कहा कि बैठक में भारत को लेकर दिए गए संदर्भ झूठ और गलतबयानी पर आधारित हैं। पाकिस्तान जैसे मानवाधिकारों के उल्लंघन करने वाले देश के कहने पर अल्पसंख्यकों के साथ व्यवहार पर टिप्पणी करने वाली इस संस्था की बेतुकी बात भी स्पष्ट है। ऐसी हरकतों और बयानों से खुद को जोड़ने वाले देशों और सरकारों को अपनी प्रतिष्ठा पर पउ़ने वाले असर का अहसास होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें