भारत ने अमेरिका के साथ चीन की नाराजगी भरी प्रतिक्रिया को लेकर आज फिर उसे आईना दिखाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह भारत का अधिकार है कि वह किस देश के साथ सैन्यभ्यास करता है और किसके साथ नहीं। उन्होंने कहा कि इसको लेकर कोई तीसरा वीटो नहीं कर सकता। इस दौरान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भारत और चीन के बीच में लद्दाख में जारी गतिरोध और शांति प्रयासों पर भी प्रक्रिया दी।
विज्ञापन
अरिंदम बागची ने कहा कि भारत और चीन के बीच में लद्दाख में जारी गतिरोध और शांति प्रयासों के बाबत कई स्तर पर प्रयास चल रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसका अच्छा नतीजा निकलेगा। इससे पहले अरिंदम बागची ने अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास पर चीन की प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि चीन खुद अपने समझौते का उल्लंघन करता है।
बता दें कि चीन ने भारत और अमेरिका के बीच में उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास चल रहे युद्धाभ्यास को लेकर नराजगी जताई थी। चीन ने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास को नई दिल्ली तथा बीजिंग के बीच में हुए समझौता समझौते का उल्लंघन बताया था।