लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर देश विरोधी प्रदर्शन करने की इजाजत देने के लिए केंद्र सरकार ने गुरुवार को ब्रिटेन को जमकर लताड़ लगाई। भारत ने कहा है कि इस तरह की घटनाओं से उच्चायोग के संचालन में कठिनाइयां पैदा हो रही हैं।
दरअसल ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी पाकिस्तान समर्थकों ने उच्चायोग के बाहर हिंसक प्रदर्शन किया था। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ ने उच्चायोग के बाहर हिंसा करनी शुरू कर दी थी।
उस समय भी भारत ने ब्रिटिश विदेश मंत्रालय को इस बारे में चेताया था। इसके अलावा भी कई मौके पर पाकिस्तानी समूहों ने ब्रिटेन में रहने वाले सिख व कश्मीरी अलगाववादियों के साथ मिलकर भारतीय उच्चायोग के बाहर हिंसक प्रदर्शनों को अंजाम दिया है।