भारत ने किरिबाती को कोविड-19 के लिए चिकित्सा आपूर्ति भेजी। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : MoCA Facebook
भारत ने प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप राष्ट्र किरिबाती की अपील पर उसे शनिवार को कोविड-19 की पहली लहर से मुकाबला करने के लिए चिकित्सीय आपूर्ति पहुंचाई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वहां पल्स ऑक्सीमीटर, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और आपातकालीन दवाएं भेजी गई हैं।
मंत्रालय ने कहा कि किरिबाती को चिकित्सा आपूर्ति मुहैया करने से, प्रशांत क्षेत्र में शीघ्र मानवीय सहायता उपलब्ध कराने की भारत की प्रतिबद्धता का पता चलता है। मंत्रालय के बयान के मुताबिक, किरिबाती की सरकार द्वारा कोविड-19 की पहली लहर से मुकाबला करने की अपील पर भारत सरकार ने पीपीई और दवाओं की खेप भेजी है।