फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूद अजहर मामले में चीन को भारत की दो-टूक, कहा- आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहेंगे

Fri, 03 Nov 2017 10:08 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकी नामित कराने की कोशिश में चीन के अड़ंगे पर भारत ने उसे करारा जवाब दिया है। भारत ने शुक्रवार को कहा कि चीन द्वारा बार-बार डाले जाने वाले इस अड़ंगे से वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को लेकर अपनी प्रतिबद्धता से नहीं डिगेगा।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने संवाददाताओं से कहा कि मैं समझता हूं कि किसी देश के आम सहमति वाले प्रस्ताव को रोकने वाले फैसले को आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों के अंत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। 

पढ़ें- कौन है मसूद अजहर? इन पांच वजहों से चीन बार-बार कर रहा उसका 'समर्थन'

यह किसी भी लिहाज से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की हमारी प्रतिबद्धता से हमें नहीं डिगाने वाला है। भारत समान विचार वाले देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को जारी रखेगा। खासकर चीन के निर्णय का उल्लेख करते हुए रवीश ने कहा कि यह कदम आतंकवाद के खिलाफ हमारे संकल्प को प्रभावित नहीं करेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को चीन ने पठानकोट आतंकी हमले के मास्टर माइंड मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित कराने की भारत, अमेरिका और अन्य देशों के प्रस्ताव को चौथी बार रोक दिया था। चीन ने कहा था कि चयन समिति के सदस्यों में इस बारे में कोई आमराय नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें