फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता के 'राइट हैंड' रहे मुकुल रॉय भाजपा में शामिल, कहा- PM मोदी के साथ काम करना गर्व की बात

Fri, 03 Nov 2017 09:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने हाल ही में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


टीएमसी के संस्थापकों में से एक रॉय भाजपा मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विकल्प चाहते हैं और अगले चुनाव में वे भाजपा को वोट करेंगे।
पढ़ें- राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद मुकुल रॉय बोले- कॉमरेड हूं ममता का नौकर नहीं    
अपनी संगठनात्मक क्षमता के कारण पहचान बनाने वाले रॉय पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। रॉय ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक नहीं बल्कि धर्मनिरपेक्ष पार्टी है।
विज्ञापन


रॉय ने याद दिलाया कि किस तरह से टीएमसी के बनने के तुरंत बाद बनर्जी ने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था और अटय बिहारी सरकार में मंत्री बन गई थीं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी बिना भाजपा के सहयोग के बड़ा नहीं बन सकती। इसी महीने टीएमसी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता भी छोड़ दी थी। पिछले महीने जब उन्होंने कहा कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं तो पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन



   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें