फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के प्रायोजक देशों ने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती के लिए किया: भारत

Tue, 26 Jan 2021 05:10 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि वैश्विक स्तर पर जिन देशों को आतंकवाद का प्रायोजक माना जाता है उन्होंने कोविड-19 महामारी का इस्तेमाल आतंकवादियों की भर्ती और घुसपैठ की गतिविधियों के लिए किया ताकि 'आतंक के जहर' को फैलाया जा सके।

विज्ञापन


इसके साथ ही भारत ने कहा कि भारत तथा अन्य देशों ने वैश्विक स्वास्थ्य संकट के इस दौर में टीकाकरण अभियान चलाया और दूसरों की सहायता की। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी उप प्रतिनिधि नागराज नायडू ने सुरक्षा परिषद में ‘अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा: 2532 प्रस्ताव के क्रियान्वयन’ पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यह कहा।

नायडू ने कहा, 'महामारी के दौरान भारत जैसे देशों ने जहां टीकाकरण अभियान चलाया और दूसरों की सहायता की, वहां ऐसे देश भी हैं जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और घृणा की बातें बोल रहे हैं तथा मिथ्या प्रचार में लगे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें