फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान से कहा- समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे लौटाए 

Tue, 14 Jan 2020 07:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
समझौता एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भारत ने पाकिस्तान से वाघा स्टेशन पर पिछले पांच महीने से पड़े समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को लौटाने को कहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए समझौता एक्सप्रेस सेवा रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से इस संबंध में अनुरोध किया है। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, हमारे (रेलवे) अनुरोध पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से कहा है कि जल्द से जल्द वह ट्रेन के हमारे डिब्बे लौटाए। समझौता एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बों को अंतिम बार 8 अगस्त, 2019 को इस्तेमाल किया गया था, जब पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए वाघा सीमा पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी थी। जिसकी वजह से 117 यात्री फंस गए थे।

ट्रेन को दोपहर 12.30 पर अटारी स्टेशन पहुंचना था, लेकिन वह शाम 5.15 बजे पहुंची, जब भारत ने अपना इंजन भेजा। समझौता एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के लिए दोनों देश छह महीने के अंतराल पर एक दूसरे के रेल के डिब्बों का इस्तेमाल करते हैं। सामान्य तौर पर ट्रेन के डिब्बे उसी दिन या एक रात के बाद लौटा दिए जाते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय रेलवे के डिब्बे पाकिस्तान में पांच महीने से फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें