फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट ने यात्री को दी जेल भेजने की धमकी, ट्वीट के बाद मंत्री बोले- उसे ड्यूटी से हटा दिया

Tue, 14 Jan 2020 06:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI (file photo)
विज्ञापन

एक महिला यात्री के ट्वीट के बाद केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पायलट को ड्यूटी से हटा दिया। महिला यात्री ने दावा किया था कि बंगलूरू में मां के लिए व्हीलचेयर मांगने के बाद इंडिगो के एक पायलट ने उसे जेल भेजने की धमकी दी।

विज्ञापन


इस मामले में केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयरलाइंस ने पायलट को ड्यूटी से हटा दिया है। सुप्रिया उन्नी नायर ने सोमवार रात बंगलूरू हवाईअड्डे पर लैंड करने के बाद अपनी 75 वर्षीय मां के लिये व्हीलचेयर की मांग की और ट्वीट में आरोप लगाया कि पायलट ने उनसे दुर्व्यवहार किया और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद महिला ने इस मामले में केंद्रीय विमानन मंत्री को टैग करते हुए ट्वीट कर दिया।

उन्होंने दावा किया कि उनकी मां मधुमेह की मरीज हैं। पुरी ने एक ट्वीट में कहा, मैंने जैसे ही सुप्रिया उन्नी नायर का पायलट के व्यवहार से जुड़ा ट्वीट देखा तो अपने कार्यालय से इंडिगो से संपर्क करने को कहा। एयरलाइंस ने नागर विमानन मंत्रालय को बताया कि पूरी जांच होने तक पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें