फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Metro: 'भारत की मेट्रो यूरोप से भी बेहतर', भारतीय परिवहन की सुविधाओं को देख हैरान हुए जर्मन ब्लॉगर

Mon, 31 Mar 2025 08:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जर्मन ब्लॉगर खुब वायरल हो रहा है, क्योंकि उसने अपने भारत यात्रा के दौरान भारतीय मेट्रो की साफ सफाई और सुविधाओं को देखकर इसे यूरोप के मेट्रो से बेहतर बताया। ब्लॉगर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो) - फोटो : X/@OfficialDMRC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक एलेक्स वेल्डर नाम का जर्मन ब्लॉगर लगातार वायरल हो रहा है। कारण है कि वेल्डर ने अपने भारत यात्रा के दौरान भातीय मेट्रो की तारीफ करते हुए इसे पश्चिम यूरोप के मेट्रो से बेहतर बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार रूप से यूजर्स की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।
विज्ञापन


बता दें कि एलेक्स वेल्डर ने इंस्टाग्राम पर अपने 70,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली और आगरा जैसे शहरों की मेट्रो की सफाई और सुविधाओं के बारे में अपनी हैरानी जताते हुए इसे यूरोप के कुछ देशों से बेहतर बताया। 




ब्लॉगर ने बताई अपनी पहले की धारनाएं
भारतीय मेट्रो प्रणाली की तारीफ करते नहीं थक रहे जर्मन ब्लॉगर वेल्डर ने ये बात भी स्वीकारी की भारत आने से पहले उनके मन में भारतीय परिवहन को लेकर कुछ नकारात्मक धारणाएं थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने भारतीय परिवहन को लेकर सोचा था कि भारत में परिवहन के साधन जैसे पुरानी बसें, जर्जर ट्रेनें और शोरगुल वाले टुक-टुक होंगे। लेकिन जब उन्होंने दिल्ली और आगरा में मेट्रो का अनुभव किया, तो उनकी सारी धारणाएं उम्मीदें बदल गईं।
विज्ञापन


वेल्डर ने बताया दिल्ली मेट्रो का अनुभव
वेल्डर ने अपने सोशल मीडिया पर कहा कि भारत आने से पहले, मुझे लगता था कि यहां की परिवहन प्रणाली बहुत पुरानी होगी, लेकिन दिल्ली और आगरा जैसी जगहों पर मेट्रो सिस्टम बहुत अच्छी तरह से चल रहा है। उन्होंने दिल्ली मेट्रो की कुछ खास बातों का भी जिक्र किया। जैसे, दिल्ली मेट्रो की कुछ लाइनों पर प्लेटफ़ॉर्म स्क्रीन दरवाजे हैं, जिससे सुरक्षा सुनिश्चित होती है, और वहां फोन चार्ज करने के लिए प्लग भी दिए गए हैं। इसके अलावा, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विशेष सीटें भी मेट्रो में उपलब्ध हैं। 

एलेक्स वेल्डर ने यह भी बताया कि उन्होंने दक्षिण दिल्ली में रहकर मेट्रो का अनुभव किया, जहां उन्होंने ज्यादातर समय आसानी से सीट पाई। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने मेट्रो में भीड़-भाड़ वाले समय में यात्रा की, तो सीट पाने में कुछ दिक्कतें आईं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद, एलेक्स वेल्डर की बातों को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है, और कई लोग इस पर अपनी राय भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें