प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल 'कॉसमॉस-मैसूरु' का उद्घाटन किया। इसमें 4.2 करोड़ एलईडी और 6,150 पैनल लगे हैं। यहां खगोल विज्ञान से जुड़े शो कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में दिखाए जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है इसकी खासियत?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को मैसूर में 'कॉसमॉस-मैसूर तारामंडल' का उद्घाटन किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) द्वारा निर्मित, 'कॉसमॉस-मैसूरु' भारत का पहला एलईडी डोम तारामंडल है। खगोल विज्ञान शिक्षा और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में परिकल्पित यह तारामंडल, चामुंडी पहाड़ियों की तलहटी में मैसूरु विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित है। तारामंडल के 'स्काई थियेटर' में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने लद्दाख के हानले में तैनात 'एस्ट्रो-एम्बेसडर्स' (खगोल-दूतों) के साथ वर्चुअल बातचीत की।
विज्ञापन
क्या है इसकी खासियत?
इस अत्याधुनिक सुविधा में 15 मीटर का झुका हुआ डोम है, जिसमें लगभग 6,150 पैनल लगे हैं और इनमें कुल 4.2 करोड़ एलईडी हैं।
पारंपरिक तारामंडलों के विपरीत, जहां एक साधारण डोम पर तस्वीरें दिखाने के लिए प्रोजेक्टर का उपयोग किया जाता है।
यहां लगे एलईडी पैनलों को रियल-टाइम में नियंत्रित किया जा सकता है। शानदार विज़ुअल अनुभव मिलता है।
खगोल विज्ञान की शिक्षा के लिए नई संभावनाएं खुलती हैं। 'स्काई थियेटर' में पेशेवर रूप से तैयार किए गए खगोल विज्ञान कार्यक्रम दिखाए जाएंगे।
यहां एक ऐसी फिल्म भी दिखाई जाएगी जो मैसूरु के इतिहास और खगोल विज्ञान के बीच के संबंध को दर्शाती है। ये शो कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
प्रधानमंत्री ने क्या कहा?
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज का दिन कर्नाटक की विकास यात्रा को एक नई गति देने वाला है। आज यहां कनेक्टिविटी और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। मेट्रो और रेल से जुड़ी परियोजनाओं से लेकर एनर्जी सिक्योरिटी के काम तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देने वाली हैं। किसी भी देश की विकास यात्रा में इंफ्रास्ट्रक्चर की बहुत बड़ी भूमिका होती है। बेहतर कनेक्टिविटी तरक्की, रोजगार और उद्योग की नई संभावनाएं बढ़ाती है और जब विकास के ये अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है। इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं।'
विज्ञापन
एनर्जी सिक्योरिटी पर क्या बोले?
पीएम ने कहा, 'एनर्जी सिक्योरिटी का एक जरूरी पहलू बिजली बनाना है। आज, भारत सोलर पावर से लेकर दूसरे उभरते एनर्जी सॉल्यूशन तक, नई टेक्नोलॉजी में लीडरशिप हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी अब 300 मेगावाट को पार कर गई है। केंद्र सरकार की योजनाओं की वजह से, नागरिक अब सिर्फ बिजली के उपभोक्ता ही नहीं बल्कि उत्पादक भी बन रहे हैं। हमारा प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े। उसकी क्रय क्षमता मजबूत हो और वो अपने परिवार के सपने पूरे करने के साथ देश की आर्थिक प्रगति में भी भागीदार बने। कर्नाटक में हो रहा यह आयोजन भी इसी विकास यात्रा को नई गति देने वाला है। आप सभी को नए प्रोजेक्ट्स की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'