फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, रेल मंत्री ने बता दिया कब से पटरी पर दौड़ेगी पहली हाई-स्पीड ट्रेन

Sun, 12 Jul 2026 07:25 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा, प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कई प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। उनके अनुसार, पुणे और हैदराबाद के बीच सफर महज 2 घंटे में पूरा हो सकेगा
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बुलेट ट्रेन का सपना अब हकीकत बनने के करीब है। केंद्रीय रेल मंत्री ने हैदराबाद के एक कार्यक्रम में कहा , मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का निर्माण तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि परियोजना का पहला परिचालन खंड सूरत से बिलीमोरा के बीच अगले साल शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद पूरे हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को चरणबद्ध तरीके से चालू किया जाएगा।

विज्ञापन


रेल मंत्री  ने कहा, वापी से सूरत, फिर वापी से अहमदाबाद, उसके बाद अहमदाबाद से ठाणे और अंत में अहमदाबाद से मुंबई तक का सेक्शन पूरा कर परिचालन शुरू किया जाएगा। प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं के पूरा होने के बाद कई प्रमुख शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।

उनके अनुसार, पुणे और हैदराबाद के बीच सफर महज 2 घंटे में पूरा हो सकेगा। वहीं, हैदराबाद से मुंबई की यात्रा लगभग 2 घंटे 50 मिनट, अमरावती की 1 घंटा 10 मिनट, चेन्नई की 3 घंटे और बेंगलुरु की 2 घंटे 35 मिनट में पूरी की जा सकेगी। तीन बड़े बुलेट ट्रेन कॉरिडोर शुरू होने के बाद हैदराबाद देश का एक प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब बन जाएगा। वैष्णव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेलंगाना के लिए आवंटित 5,400 करोड़ रुपये का रेलवे बजट राज्य के रेल बुनियादी ढांचे में बड़े बदलाव का आधार बन रहा है।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के लिए तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की योजना बनाई है, जिससे शहर का परिवहन और आर्थिक परिदृश्य पूरी तरह बदल जाएगा। उन्होंने कहा, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पूरे क्षेत्र के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित होंगे। हैदराबाद एक प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब के रूप में उभरेगा। इससे बड़े पैमाने पर विकास होगा और पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाएं आपस में बेहतर तरीके से जुड़ जाएंगी। इन तीन प्रस्तावित बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से तेलंगाना को भी बड़ा लाभ मिलेगा और राज्य में आर्थिक गतिविधियों तथा कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें