फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सहयोग को लेकर भारत-रूस आज करेंगे बातचीत

Wed, 26 Oct 2016 02:33 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
PM Modi thanks Russian President Vladimir Putin for condemning cross-border terror - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत और रूस बुधवार को रक्षा सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत करेंगे। दोनों देशों के बीच लड़ाकू विमानों के संयुक्त उत्पादन, सू-30 एमकेआई विमानों के अपग्रेडेशन और एस 400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद को लेकर बातचीत की जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु मंगलवार रात भारत आ रहे हैं। वह सैन्य तकनीकी सहयोग पर इंडो-रूसी इंटर गवरमेंटल आयोग की बैठक अपने समकक्ष मनोहर परिकर के साथ करेंगे। गोवा में ब्रिक्स सम्मेलन में हुए रक्षा सौंदों को लेकर भी इस बैठक में बातचीत की जाएगी। रक्षा सौदों में भारत का पांच अरब डॉलर से अधिक की लागत से एस 400 ट्रिफ वायु रक्षा प्रणाली की खरीद शामिल है। 

दोनों देश चार अत्याधुनिक जंगी जहाज बनाने में सहयोग भी करेंगे। इसके अलावा कामोव हेलीकॉप्टर बनाने का संयुक्त उत्पादन प्रतिष्ठान भी स्थापित करेंगे। वहीं चार आधुनिक फ्रिगेट के निर्माण के लिए दोनों देश सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें