गोवा में जारी ब्रिक्स सम्मेलन में भारत और रूस के बीच बाइलेटरल मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, रूस और भारत दोनों ही देश आतंकवाद को बिलकुल बर्दाशत नही करेंगे, साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत-रूस के संबंधों को मजबूत बताया।