फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 81 दिन बाद सबसे कम दैनिक मामले हुए दर्ज, 24 घंटे में 58419 नए केस मिले, 1576 मौतें हुईं

Sun, 20 Jun 2021 12:06 PM IST
Tanuja Yadav पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 81 दिन बाद सबसे कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 58419 नए मामले सामने आए और इस बीच 1576 मरीजों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में 81 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 60,000 से कम दर्ज किए गए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,81,965 हो गई है। इसके साथ ही अब इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गई है।

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आकंड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1576 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,86,713 हो गई है। मौत के नए मामले 63 दिन में सबसे कम हैं।

सक्रिय मामलों की संख्या 7.29 लाख 
रविवार सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.44 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 30,776 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
विज्ञापन


दैनिक संक्रमण दर 3.22 फीसदी
देश में शनिवार को 18,11,446 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इसके साथ ही अब तक महामारी का पता लगाने के लिए कुल 39,10,19,083 नमूनों की जांच की जा चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.22 प्रतिशत है। यह लगातार 13वें दिन पांच प्रतिशत से कम है।

अबतक 27 करोड़ से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन
साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 3.43 प्रतिशत रह गई है। महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 38वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,87,66,009 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है। इसने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 27,66,93,572 खुराक लगाई जा चुकी हैं।

भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें