फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: एक बार फिर बढ़े दैनिक मामले, बीते 24 घंटे में मिले 50040 नए केस, 1258 मरीजों ने गंवाई जान

Sun, 27 Jun 2021 10:42 AM IST
Tanuja Yadav एएनआई, नई दिल्ली

सार

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 50040 नए मामले सामने आए, वहीं इसी अवधि में 1258 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले 50 हजार के पार आए और इसी दौरान 1258 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50,040 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 1258 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 57,944 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और ठीक होकर घर वापस लौटे हैं। 
 

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि बीते 24 घंटे में 1258 मरीजों की जान गई है और अबतक कोरोना की वजह से देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,95,751 हो गया है। मौजूदा समय में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,86,403 हो गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.94 फीसदी हो गई है। रिकवरी रेट बढ़कर भी 96.75 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82 फीसदी हो गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें