केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस की संख्या और घटकर 53,974 रह गई है। इसी तरह दैनिक संक्रमण दर 2.60 फीसदी रही। रविवार को देश में 6,809 नए कोरोना मामले आए थे और दैनिक संक्रमण दर 2.12 फीसदी रही थी। सोमवार को इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है।
देश में बीते 24 घंटे में 5010 नए कोविड केस मिले। वहीं, 7,034 लोगों महामारी से उबर गए। दैनिक संक्रमण दर में कल के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे में 16 मौतें दर्ज की गईं। इनमें केरल में पूर्व में हुई 7 मौतों को शामिल किया गया है। इन्हें घटा दें तो बीते 24 घंटे में 9 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार सक्रिय केस की संख्या और घटकर 53,974 रह गई है। इसी तरह दैनिक संक्रमण दर 2.60 फीसदी रही। रविवार को देश में 6,809 नए कोरोना मामले आए थे और दैनिक संक्रमण दर 2.12 फीसदी रही थी। सोमवार को इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है। सक्रिय केस में बीते 24 घंटे में 1,140 की गिरावट आई है।
देश में कोरोना एक नजर में
कुल संक्रमित 4,44,62,445
सक्रिय केस 53,974
बीते 24 घंटे में मौतें 16
कुल मृतक 5,28,007
कुल केस में सक्रिय केस 0.12 फीसदी
रिकवरी रेट 98.69 फीसदी
दैनिक संक्रमण दर 2.60 फीसदी
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.15 फीसदी
अब तक कुल स्वस्थ 4,38,80,464
टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 213.52 करोड़ खुराकें दी गईं।