फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 14 हजार से ज्यादा नए मामले, लंबे समय बाद दो लाख के नीचे पहुंचा एक्टिव केस

Sun, 17 Oct 2021 10:10 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवरात्र संपन्न होने के बाद कोरोना के आंकड़े भी धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 14 हजार नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 150 से कम लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में पिछले तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में 14 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जबकि 144 लोगों की इस बीमारी से जान गई है। वहीं, 19 हजार 788 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राहत की बात है कि कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।शुक्रवार को मरने वालों की संख्या 166 थी, वहीं, शनिवार को बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 150 से नीचे तक पहुंच गया है। राहत की बात है कि लंबे समय बाद एक्टिव केस दो लाख के नीचे पहुंचा है। 

विज्ञापन



स्वास्थ्य मंत्रालय  के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 1 लाख 95 हजार 846 एक्टिव केस आए हैं, जबकि 3 करोड़ 34 लाख 19 हजार 749 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 67 हजार 719 कुल मामले सामने आए हैं। भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 52 हजार 124लोगों की मौत हो चुकी है। 
 

हालांकि, विशेषज्ञों ने त्योहारी सीजन में कोरोना के मामले बढ़ने की आशंका जताई है। विशेषज्ञों और सरकार के अधिकारी के मुताबिक, दिवाली, छठ समेत अन्य त्योहारों को लेकर लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए-14,146 हजार
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए- 19,788 हजार
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-144
बीते 24 घंटे में कुल टीका-41.20 लाख
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  1.95 लाख
अब तक कुल ठीक हुए लोग- 3.34 करोड़
अब तक कुल हुए संक्रमित- 3.40करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.52 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका-97,65,89,540 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें