देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।
बीते 24 घंटे में 2887 मरीजों की हुई मौत
देश में जिन 2,887 और लोगों की मौत हुई है उनमें से 553 की महाराष्ट्र, 483 की तमिलनाडु, 463 की कर्नाटक, 213 की केरल, 135 की पश्चिम बंगाल, 115 की उत्तर प्रदेश और 103 लोगों की मौत दिल्ली में हुई। इस महामारी से अब तक कुल 3,37,989 लोग जान गंवा चुके है। इनमें से सबसे अधिक 96,751 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद 30,017 की मौत कर्नाटक में, 25,205 की तमिलनाडु में, 24,402 की दिल्ली में, 20,787 की उत्तर प्रदेश में, 15,813 की पश्चिम बंगाल में, 14,748 की पंजाब में और 13,117 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।