भारतीय जेलों में कैद छह पाकिस्तानी कैदियों को आज रिहा कर दिया गया। रिहा किए गए कैदियों में एक नाबालिग भी शामिल था। इन पाकिस्तानी नागरिकों को अट्टारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान वापस भेजा गया।
विज्ञापन
इससे पहले 29 अप्रैल को पाकिस्तान ने 55 भारतीय मछुआरों और पांच नागरिकों को ‘सद्भावना’ के मद्देनजर रिहा किया था। पाकिस्तान ने कहा था कि इस कदम के साथ ही उसने सभी भारतीय कैदियों को रिहा कर दिया है।