पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित 'पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज' पर सोमवार सुबह आतंकवादी हमला हुआ इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस हमले में शामिल आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पाकिस्तान ने इस हमले में भारत को घसीटने की नापाक कोशिश की। इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान की टिप्पणियों को बेतुका करार दिया है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत कराची में हुए आंतकी हमले को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्री की बेतुकी टिप्पणियों को खारिज करता है। मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान अपनी घरेलू समस्याओं का आरोप भारत पर नहीं लगा सकता। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विपरीत कराची सहित दुनिया के किसी भी हिस्से में आतंकवाद की आलोचना करने में भारत झिझकता नहीं है।