फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोकलम पर अमेरिकी अधिकारी के दावे को भारत ने किया खारिज

Fri, 27 Jul 2018 12:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दोकलम मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारी के दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि दोकलम और उसके आसपास जिस स्थान पर चीन के साथ तनातनी हुई थी, वहां कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है तथा क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार है। सिंह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘28 अगस्त 2017 को दोकलम क्षेत्र में भारतीय एवं चीनी सीमा सुरक्षा बलों को हटाए जाने के बाद विवादित स्थल पर तथा उसके आसपास के क्षेत्र में कोई नई घटना नहीं है। उस क्षेत्र में यथा स्थिति बरकरार है।’

उन्होंने कहा कि चीन के साथ हमारे उच्च स्तरीय आदान प्रदान में निरंतर अपने रुख पर कायम रहते हुए सरकार ने अवगत करा दिया है कि भारत और चीन के सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों को सुचारु बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण पूर्व शर्त है। उन्होंने कहा कि सरकार, भारत की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले सभी घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखती है और इसकी रक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें