फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID19: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नए केस, 20 की मौत; सक्रिय मामले अब 40 हजार के करीब

Wed, 03 May 2023 10:49 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा डाटा के मुताबिक, देश में अब तक कुल मौतों की संख्या 5 लाख 31 हजार 584 पहुंच चुकी है। वहीं, महामारी शुरू होने के बाद से कुल केसों का आंकड़ा 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 हो गया है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,720 नए मामले मिले हैं। वहीं, इस दौरान देश में 20 लोगों की संक्रमण से जान गई है। हालांकि, 24 घंटे में 7,698 लोगों के कोरोना से ठीक होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट आई है और अब देश में इलाजरत मरीजों की संख्या 40 हजार 177 रह गई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा डाटा के मुताबिक, देश में अब तक कुल मौतों की संख्या 5 लाख 31 हजार 584 पहुंच चुकी है। वहीं, महामारी शुरू होने के बाद से कुल केसों का आंकड़ा 4 करोड़ 49 लाख 56 हजार 716 हो गया है। फिलहाल देश में रिकवरी रेट 98.73 फीसदी पहुंच चुका है। वहीं, कुल संक्रमितों में से मृतकों का प्रतिशत 1.18 फीसदी है। मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 220 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें