फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: जाली वेबसाइट को लेकर इंडिया पोस्ट ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी, कहा- भूल कर भी साझा न करें जानकारी

Sat, 23 Apr 2022 03:12 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिया पोस्ट ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि इस तरह के किसी भी प्रकार के मैसेज, ईमेल या नोटिफिकेशन से सावधान रहने की जरूरत है और किसी को भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें। 
विज्ञापन
india post - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर वायरल हो रही जाली वेबसाइट और यूआरएल को लेकर इंडिया पोस्ट की ओर से जनहित में चेतावनी जारी की गई है। इंडिया पोस्ट की ओर से कहा गया है कि उसकी ओर से किसी भी प्रकार का लकी ड्रॉ, बोनस या प्राइज बेस्ट सर्वे शुरू नहीं किया गया है। वह इस तरह की किसी भी प्रकार की गतिविधि में शामिल नहीं है। 

विज्ञापन


दरअसल, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिंक साझा कर दावा किया जा रहा है कि, इंडिया पोस्ट की ओर से लकी ड्रॉ शुरू किया गया है, जिसमें कुछ सवालों के जवाब देकर आसानी से इनाम जीता जा सकता है। 

सावधान रहने की जरूरत
इंडिया पोस्ट ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि इस तरह के किसी भी प्रकार के मैसेज, ईमेल या नोटिफिकेशन से सावधान रहने की जरूरत है और किसी को भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें। जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है, कहीं पर भी अपनी निजी जानकारी, जन्म की तारीख, खाता संख्या, मोबाइल नंबर, जन्म का स्थान या ओटीपी भी साझा न करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि इंडिया पोस्ट इस जाली वेबसाइट व यूआरएल के खिलाफ उचित कदम उठाने जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें