फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Foreign Policy: 'रूस-यूक्रेन संघर्ष खत्म करने में भारत की अहम भूमिका'; जयशंकर की तारीफ कर बोले हंगरी के सांसद

Thu, 29 Aug 2024 11:59 PM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हंगरी के सांसद बालाज ओर्बन ने कहा है कि भारत, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को कम करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है।
विज्ञापन
बालाज ओर्बन, हंगरी के सांसद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंगरी ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत एक उभरती हुई शक्ति है। हंगरी के प्रधानमंत्री के राजनीतिक निदेशक और हंगरी के सांसद बालाज ओर्बन ने नई दिल्ली में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को हल करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर की भी तारीफ की।

विज्ञापन


एएनआई के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ओर्बन ने कहा, ''आपके विदेश मंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वह विश्व मंच पर बहुत मजबूत तरीके से भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत एक उभरती हुई शक्ति है और यूक्रेनी-रूसी संघर्ष में भी स्थिर भूमिका निभा रहा है। हमें लगता है कि हम एक ही पक्ष, शांति के पक्ष में हैं। हम अपने प्रयासों में समन्वय स्थापित करने, दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास करते हैं। जो उस संघर्ष में शामिल हैं, और सभी संभावित मध्यस्थों को रक्तपात रोकने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे।"

 

ओर्बन ने इस बात पर भी जोर दिया कि हंगरी भी भारत की तरह उसी पक्ष में है और युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया यूक्रेन यात्रा पर बोलते हुए ओर्बन ने कहा कि इस तरह की पहल "बहुत महत्वपूर्ण" हैं।

हंगरी के सांसद ने बढ़ते भारत-हंगरी संबंधों के बारे में भी बात की और रेखांकित किया कि ऐसे कई बिंदु हैं जहां दोनों देश समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। ओर्बन ने कहा, "भारत एक सभ्यता है और इस आधुनिक काल में भी केवल वही देश सफल हो सकते हैं जो अपनी विदेश नीति और घरेलू नीति का निर्माण सांस्कृतिक मूल्यों और ऐतिहासिक जड़ों पर कर रहे हैं।"

विज्ञापन


PM मोदी के यूक्रेन दौरे की दुनियाभर में चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूक्रेन दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें रहीं। खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस गर्मजोशी के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से गले मिले और युद्ध को लेकर अपनी बात रखी, उसकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें