फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Pakistan War: देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी SLPC जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल

Thu, 08 May 2025 10:53 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान ने गुरुवार रात को भारत पर ड्रोन हमलों की कोशिश की। इसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। हालात को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने गुरुवार रात को भारत पर ड्रोन हमलों की कोशिश की। इसका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। हालात को देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके बाद एयरलाइन्स ने एडवाइजरी जारी कर दी है। एयरलाइंस ने यात्रियों से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने के लिए कहा है।  नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश भर के सभी एयरलाइनों और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक सभी हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों की सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग (एसएलपीसी) की जाएगी। टर्मिनल बिल्डिंग में आगंतुकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही एयर मार्शल की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने की ड्रोन हमले की कोशिश, भारत ने दिया करारा जवाब, जगह-जगह ब्लैक आउट

तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें यात्री: एयर इंडिया
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के बाद एयर इंडिया ने कहा कि यात्री सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले अपने संबंधित हवाई अड्डों पर पहुंचें। प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाता है।
विज्ञापन




अकासा एयर ने भी जारी की एडवाइजरी
अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए सलाह जारी की है। ट्वीट में कहा गया है कि भारत भर के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों में वृद्धि के कारण हम यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि आप प्रस्थान से कम से कम तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें, ताकि एक सहज चेक-इन और बोर्डिंग हो सके। यात्री हवाई अड्डे में प्रवेश के लिए वैध सरकार द्वारा अनुमोदित फोटो पहचान दस्तावेज साथ लेकर चलें। आपके चेक-इन बैगेज के अलावा केवल सात किलोग्राम तक वजन वाले एक हैंडबैग की अनुमति होगी। नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार सभी यात्रियों को बोर्डिंग से पहले द्वितीयक सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। 

पाकिस्तान के हमलों को भारत ने किया नाकाम
पाकिस्तान ने गुरुवार रात को भारत में ड्रोन हमलों की कोशिश की। मगर भारतीय सेना ने हमलों का करारा जवाब दिया। इसके बाद जम्मू से लेकर राजस्थान तक ब्लैक आउट कर दिया। इसके साथ ही धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: धर्मशाला में खेला जा रहा मैच रद्द: स्टेडियम की लाइटें की गईं बंद, खिलाड़ी और दर्शक मैदान से हुए बाहर

 इससे पहले भारत ने विदेश मंत्रालय ने मीडिया ब्रीफिंग में पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब किया था। साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि भारत ने पाकिस्तान में कई ठिकानों पर वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया। भारत के हमले में लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को नाकाम कर दिया गया। 

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें