फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाकिस्तान तनाव: MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर IPL मैच रद्द होने तक क्या-क्या हुआ, जानिए पूरा घटनाक्रम

Thu, 08 May 2025 10:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

पाकिस्तान के साथ जारी तनाव के बीच जहां विदेश मंत्रालय ने लगातार दूसरे प्रेस को संबोधित किया, वहीं पाकिस्तान ने जम्मू और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, सशस्त्रों बलों ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय की प्रेस वार्ता में सैन्य अधिकारी व्योमिका, विदेश सचिव मिसरी और कर्नल सोफिया कुरैशी - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें विदेश सचिव विक्रम मिस्री के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह मौजूद रहीं। उसके बाद से अब तक पूरा घटनाक्रम क्या हुआ है, आइए बिंदुवार तरीके से समझते हैं-

विज्ञापन


शाम 5.30 बजे: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
सबसे पहले आज शाम साढ़े पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कर्नल सौफिया ने बताया कि पाकिस्तान ने बुधवार की रात भारत में कई स्थानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले का  प्रयास किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों ने अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तर लाई और भुज पर हमले को नाकाम किया। इन जगहों पर बरामद मलबे से पाकिस्तान हमले की पुष्टि हुई। इसके बाद गुरुवार को भारत ने पाकिस्तान में कई ठिकानों पर वायु रक्षा प्रणाली को निशाना बनाया। भारत के हमले में लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को नाकाम कर दिया गया। 

ये भी पढ़ें: India-Pakistan Conflict: भारत ने पाकिस्तान के पायलट को पकड़ा, लड़ाकू विमान के साथ घुसा था सीमा में
विज्ञापन


विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि उकसावा भारत की तरफ से नहीं हो रहा। यह तो पहलगाम के हमले के साथ शुरू हुआ था। उस उकसावे का जवाब भारत ने अपनी कार्रवाई के जरिए दिया है। भारत ने पहले भी स्पष्ट किया है कि टीआरएफ लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा संगठन है। भारत जल्द ही संयुक्त राष्ट्र के एक दल से मिलेगा और अन्य जानकारी सौंपेगा। 

सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
इस बीच, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री को ऑपरेशन सिंदूर और अब तक कार्रवाई की जानकारी दी है। 

रात 8:45 बजे: जम्मू में मिसाइल हमले की कोशिश
पाकिस्तान ने गुरुवार रात 8:45 बजे एक बार फिर जम्मू में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने इसे नाकाम कर दिया। इसके बाद जम्मू से लेकर राजस्थान तक ब्लैक आउट कर दिया गया है।

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में ब्लैक आउट
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। राजस्थान सीमा के नजदीक सभी जिलों में ब्लैक आउट कर दिया गया है। विस्फोटों की आवाज सुनी जा सकती है, और आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी जा सकती है। बाड़मेर डीएम से जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान स्थिति सामान्य है, किसी प्रकार की कोई हलचल नहीं है। हमले की आशंका के चलते प्रशासन की ओर से पहले ही सतर्कता बरती जा रही है। इस संदर्भ में राजस्थान पुलिस ने अपने सभी पुलिसकर्मियों की सभी प्रकार की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें: India Pakistan War: देशभर में एयरपोर्ट पर अलर्ट, यात्रियों की होगी SLPC जांच, तैनात किए जा रहे एयर मार्शल

अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि एहतियात के तौर पर श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जोधपुर के सभी कॉलेजों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर बीकानेर, अजमेर के किशनगढ़ और जोधपुर हवाई अड्डों पर 10 मई तक उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेने के बाद यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार मुख्य सचिव सुधांश पंत और राज्य पुलिस प्रमुख यूआर साहू ने संभागीय आयुक्तों, कलेक्टरों और पुलिस महानिरीक्षकों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की और उन्हें अपने मुख्यालयों में मौजूद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आईपीएल मैच रद्द किया गया
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के कारण धर्मशाला में खेला जा रहा पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला बीच में रोक गया और कुछ देर बाद ही इस रद्द करने का फैसला किया गया। 9:29 मिनट पर पहले मैदान की फ्लडलाइट बंद की गई थी। इसके बाद मैदान से खिलाड़ियों और दर्शकों को बाहर बजाते देखा गया था। हालांकि, मैच अधिकारियों ने बिना देरी किए मैच को रद्द करने का फैसला किया। धर्मशाला में एहतियातन खिलाड़ियों और अंपायरों को मैदान से बाहर ले जाया गया और फिर फ्लड लाइट्स भी बंद कर दी गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब मैच को रद्द किया गया है। 

पंजाब किंग्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिस समय मैच रोका गया उस वक्त पंजाब की बल्लेबाजी चल रही थी और 10.1 ओवरों का खेल हो चुका था। पंजाब एक विकेट खोकर 122 रन बना चुकी थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बीच पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी हुई थी। प्रियांश 34 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए जबकि प्रभसिमरन 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें