फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोर: भारत-पाक के बीच चार सितंबर को बैठक, रावी नदी पर पुल निर्माण पर फैसला संभव

Mon, 02 Sep 2019 03:56 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली /अमृतसर

सार

  • अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ बहने वाली रावी पर पुल निर्माण से पीछे हट रही पाक सरकार
  • दोनों देशों के अधिकारियों की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनने के आसार 
  • दस हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा वीजा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के हल के लिए हुई विचार-चर्चा के बाद अब दोनों देशों के बीच चार सितंबर बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे अटारी सड़क सीमा में उच्च अधिकारी स्तर की एक बैठक होगी। इसमें रावी नदीं पर पुल निर्मांण के मामले का हल निकलने के आसार हैं। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. फैसल महमूद ने इस बैठक के बारे में बयान जारी किया है। इससे पहले दोनों देशों के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर दो बैठकें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


दूसरी बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने स्वीकार किया था कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर 80 फीसदी सहमति बन चुकी है। शेष 20 फीसदी पर सहमति बनाने के लिए एक और बैठक होगी। दो दिन पहले डेरा बाबा नानक में आयोजित बैठक में दोनों देशों के तकनीकी अधिकारियों के बीच रावी दरिया के ऊपर पुल के निर्माण को लेकर वैचारिक मतभेद पैदा हुए थे।

भारत सरकार के अधिकारियों का मानना है कि रावी दरिया पर पाकिस्तान भी उसी तरह एक बड़े पुल का निर्माण करे, जैसे भारत अपनी सीमा में कर रहा है। दोनों देशों के पुल को जोड़ कर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के तरफ जाने वाले रास्ते को सुगम बनाया जाए लेकिन पाकिस्तान पुल के निर्माण से पीछे हट रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान भारतीय सीमा में बनाए जा रहे रावी दरिया के पुल के स्थान पर अपनी सीमा पर एक सर्विस लेन का निर्माण करना चाहता है। चार सितंबर को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पुल के निर्माण को लेकर चर्चा होगी।

भारत सरकार के उच्च अधिकारियों का मानना है कि बरसात के मौसम में रावी दरिया में आने वाली संभावित बाढ़ से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इस पुल का निर्माण बहुत जरूरी है। इस बैठक में भारत एक बार करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते प्रति दिन दस हजार श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए जाने की अनुमति देने का अनुरोध करेगा।

पिछली बैठक के बाद डॉ. फैसल महमूद ने कहा था कि यात्रियों की संख्या इस बात पर निर्भर होगी कि पाकिस्तान कितने यात्रियों को सुरक्षा दे सकता है। संभावना है कि चार सितंबर को आयोजित बैठक के बाद दोनों देशों के अधिकारी एक संयुक्त घोषणा पत्र जारी कर सकते हैं, जिसमें करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक सहमति का प्रारूप होगा।

दस हजार श्रद्धालुओं को मिलेगा वीजा : सरवर

पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर चौधरी मोहमद सरवर ने एक बार फिर वायदा किया है कि इस बार श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान सरकार भारत से आने वाले दस हजार श्रद्धालुओं को वीजा जारी करेगी।

इससे पहले दोनों देशों के बीच हुए समझौता के अनुसार पाकिस्तान तीन हजार श्रद्धालुओं को वीजा जारी करता था। लाहौर में आयोजित इंटरनेशनल सिख सम्मेलन में उपस्थित सिख विद्वानों को संबोधित करते गवर्नर ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार सभी श्रद्धालुओं को 30 सितंबर तक वीजा जारी कर देगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें