फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India PAK Ceasefire: पाकिस्तानी फायरिंग में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान, DGMO बोले- दुस्साहस पर देंगे जवाब

Sun, 11 May 2025 07:15 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम पांच बजे से सीजफायर का समझौता हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने भरोसा तोड़ा और संघर्ष विराम का उल्लंघन करना शुरू कर दिया। सीजफायर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलाबारी में भारतीय सेना के पांच जवान बलिदान हुए। हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर हमला किया तो पड़ोसी देश के 35-40 सैनिक भी मारे गए।
विज्ञापन
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, भारत ने कई पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया - फोटो : एएनआई / अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर लगातार फायरिंग की। पड़ोसी देश ने सात मई को आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की स्ट्राइक के बाद लगातार उकसावे की कार्रवाई की। पड़ोसी देश की सेना के नापाक इरादे उस समय भी जाहिर हो गए, जब डीजीएमओ स्तर पर सीजफायर को लेकर बनी सहमति के बावजूद फायरिंग जारी रही। भारतीय सेना के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने साफ किया है कि अगर आज भी पाकिस्तान ने ऐसा ही दुस्साहस किया तो सेना माकूल जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी फायरिंग में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भारतीय सेना के पांच जवानों का भी बलिदान हुआ।

विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ बातचीत को क्यों तैयार हुए?
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि हमारा उद्देश्य आतंकी शिविरों को निशाना बनाना था और बाद की हमारी कार्रवाई सिर्फ पाकिस्तान के उकसावे के जवाब में थी। इस वजह से पाकिस्तान के डीजीएमओ से उनकी पहल पर बातचीत की गई। हालांकि, अपेक्षित रूप से पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर दिया। संघर्ष विराम का उल्लंघन होने पर सेना के कमांडरों को जवाब देने की खुली छूट दी गई है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: सेना ने तबाह हुए आतंकी ठिकानों की तस्वीरें साझा की, बताया- कार्रवाई के डर से खाली हुए कैंप

विज्ञापन

डीजीएमओ ले. जन. राजीव घई ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान ने भारतीय सीमा और हवाई क्षेत्र में ड्रोन-विमान भेजे
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा 8-9 मई की रात को, पाकिस्तान ने सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान भेजे। बड़े पैमाने पर बुनियादी सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के कई असफल प्रयास किए गए। पाकिस्तान ने जब नियंत्रण रेखा पर फिर से उल्लंघन किया तो भारत ने आर्टिलरी फायरिंग से मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

डीजीएमओ ले. जन. राजीव घई ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान को कैसे दिया मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सेना ने किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय सीमा में नहीं घुसने दिया, लेकिन इस समय इतना जरूर कह सकते हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अत्याधुनिक विमानों को मार गिराया।

ये भी पढ़ें- Ceasefire LIVE: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना के DGMO का स्पष्ट संदेश, शिव तांडव स्तोत्र के संगीत से आगाज...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें