फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नेताओं पर ड्रोन से हमला करे भारत, अवाम करेगी सलाम', पाकिस्तानी लड़की ने शहबाज सरकार की खोली पोल, वीडियो वायरल

Sun, 11 May 2025 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: पाकिस्तान की जनता शहबाज सरकार और सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को निशाने पर ले रही है। इस बीच एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। उसका कहना है कि भारत पाकिस्तानी नेताओं के घरों पर ड्रोन से हमला करे।
विज्ञापन
पाकिस्तानी लड़की ने शहबाज सरकार की खोली पोल - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

India Pakistan Tensions: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आखिरकार युद्ध विराम का एलान हो चुका है। शहबाज शरीफ की सरकार ने अपनी हार को छिपाने के लिए जमकर झूठ फैला रही है। पाकिस्तान ने कहा कि पाक वायु सेना ने भारत के पांच राफेल लड़ाकू विमान मार गिराए।  हालांकि, उसके इस झूठ का पर्दाफाश हो गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान के इस सबसे बड़े झूठ को लेकर शहबाज शरीफ सरकार की पूरी दुनिया में किरकिरी हो रही है। रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान ने ही पाकिस्तान की पोल खोल दी। एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ से जब राफेल को मार गिराने के सबूत मांगे गए तो उन्होंने कहा कि ये तो पूरे सोशल मीडिया पर है। ख्वाजा आसिफ के इस जवाब से पत्रकार भी हैरान हो गईं कि किसी देश का रक्षा मंत्री इतना गैर-जिम्मेदराना जवाब कैसे दे सकता है। शहबाज सरकार के झूठ की पोल वहां जनता ही खोल रही है। 

पाकिस्तान की जनता शहबाज सरकार और सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर को निशाने पर ले रही है। इस बीच एक पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। उसका कहना है कि भारत पाकिस्तानी नेताओं के घरों पर ड्रोन से हमला करे। पाकिस्तानी लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 
विज्ञापन

 

Ajab-Gajab: इस द्वीप पर हर तरफ बिखरी हैं हड्डियां और कंकाल, इतिहास जानकर खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

पाकिस्तानी लड़की ने क्या कहा? 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़की कह रही है कि हमारे ये किस किस्म के नेता हैं। भारत वालों पहले तो आप इनके घरों पर ड्रोना मारो। इसके लिए पाकिस्तानी अवाम आपको सलाम करेगी। ख्वाजा साहब सीएनएन में जाकर इंटरनेशनल बेईज्जती करवा रहे हैं। राफेल गिरान के सबूत पर कह रहे हैं कि हमारे सोशल मीडिया पर देख लें, हमने उनके जहाज गिरा दिए हैं। 

Zara Hatke: शापित है चीन का यह रहस्यमयी गांव! वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए रहस्य, जानकर हो जाएंगे हैरान

वह आगे कहती हैं कि आप रक्षा मंत्री हैं और इंटरनेशनल जाकर जलील हो रहे हैं। उनके ड्रोन हमारे घर में घुस हमें मार रहे हैं। लड़की आगे कहती है कि भारत इस्लामाबाद, लाहौर से लेकर कराची तक घर में घुसकर मार रहा है और पाकिस्तानी नेताओं को शर्म नहीं आ रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें