फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति के कारण भारत को हमेशा तैयार रहने की जरूरत: जेटली

Sun, 27 Aug 2017 10:56 PM IST
एजेंसी, हैदराबाद
विज्ञापन
arun jaitley
विज्ञापन
 रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने रविवार को भारत की भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि भारत को हमेशा सुरक्षा के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि यही हमारी अच्छी सुरक्षा है। एक कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा कि आज की दुनिया में यह एक कड़वी सच्चाई है कि अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण हमें हमेशा तैयार रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


हमारी सुरक्षा की तैयारी ही हमारी सबसे अच्छी सुरक्षा है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश को सैन्य बलों पर पूरा भरोसा है जो कि दुनिया के कुछ महत्वपूर्ण देशों में अपना एक प्रमुख स्थान रखती है। इसलिए हमारी तैयारी के तहत निश्चित तौर पर हमें अपनी सेनाओं को उन सभी सहयोगी प्रणालियों से लैस करना होगा जिनकी उन्हें आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री हैदराबाद में लंबी दूरी तक जमीन से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल को सौंपने के कार्यक्रम में आए थे।

पढ़ें- नोटबंदी के बाद जनधन खाते में लोगों ने जमा किए पैसे, घटी जीरो बैलेंस खातों की संख्या

वहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अब अन्य विकासशील अर्थव्यवस्थाओं को सस्ते दामों पर सेवाएं देने में सक्षम हो चुका है। उन्होंने कहा कि विकसित दुनिया में मुश्किल से ही ऐसा कोई देश होगा जहां चिकित्सा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारतीय की उपस्थिति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें