फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने डाली अजेय भाजपा की नींव: अमित शाह

Sun, 27 Aug 2017 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल संगठनकर्ता हैं। उन्होंने अजेय भाजपा की नींव डाली और पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान की है। प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘हमारे नरेंद्र भाई’ के विमोचन के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इससे परिवारवाद की राजनीति खत्म हो रही है।
विज्ञापन


रविवार को अमित शाह इस पुस्तक के विमोचन के लिए खासतौर पर मुंबई आए थे। शाह ने कहा कि पुस्तक में नरेंद्र भाई के जीवन के संघर्षों का उल्लेख किया गया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र भाई का जीवन सतत परिश्रम और कठिनाईयों से भरा रहा है। बहुत सारे लोगों ने उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया। लेकिन, सारी कठिनाईयों को पार कर वे प्रधानमंत्री बने। 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बनाना बहुत सरल है लेकिन अच्छा कार्यकर्ता बनाना बहुत कठिन है। उन्होंने कहा कि गुजरात में जो अजेय भाजपा दिखाई देती है। उसकी नींव नरेंद्र भाई ने ही डाली है। हम तुष्टीकरण, परिवारवाद, और जातिवाद की राजनीति को खत्म होता देख रहे हैं।  इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। मुंबई दौरे पर आए अमित शाह ने गणेशोत्सव के पर्व में भी हिस्सा लिया। उन्होंने लालबाग के राजा  के दर्शन किए। शाह ने शाम को यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में पुस्तक के विमोचन समारोह में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें