फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध: मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल वापस हासिल किया गया, दो घंटे से अधिक समय तक हैकर्स ने किया था कब्जा

Sat, 09 Apr 2022 11:35 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

भारत मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था। इस हैंडल से लगातार ट्वीट किए जा रहे थे और अनगिनत लोगों को मेंशन किया जा रहा था। ये सिलसिला दो घंटे से अधिक समय तक चला।  
विज्ञापन
ट्विटर अकाउंट हैक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विज्ञान विभाग का ट्विटर हैंडल रीस्टोर कर लिया गया है। इसे करीब 2 घंटे से अधिक समय के लिए हैकर्स ने हैक कर लिया था। हैकर्स ने इसे हैक करके इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी थी। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा था जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा था। शुरुआत में इसका प्रोफाइल फोटो बदल दिया गया था, लेकिन फिर खाली नजर आने लगा था। मौसम विभाग को वापस इसे हासिल करने के लिए करीब दो घंटे का समय लगा। 
विज्ञापन





इसमें संदेश लिखा दिख रहा था- बीन्ज ऑफिशियल कलेक्शन (Beanz Official Collection) के खुलासे के मौके पर हमने अगले 2 घंटे के लिए कम्युनिटी के सभी सक्रिय एनएफटी ट्रेडर्स के लिए एक एयरड्रॉप खोल दिया है!
विज्ञापन


इस हैंडल से लगातार ट्वीट किए जा रहे थे और लोगों को मेंशन किया जा रहा था। हालांकि हैकर्स ने किसी तरह का आपत्तिजनक ट्वीट नहीं किया। इस पर लोगों को मेंशन करके ट्वीट किए जा रहे थे। इसमें एक मोशन ग्राफिक्स भी पोस्ट किया गया था जिसके साथ Beanz की वेबसाइट भी दी गई थी। 
विज्ञापन


यूपी सीएम कार्यालय का ट्विटर हैंडल भी हुआ था हैक
इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के ऑफिस का ट्विटर हैंडल शुक्रवार देर रात हैक हो गया था। इसे करीब 29 मिनट के लिए हैक किया गया था। इस दौरान हैकर्स ने कई ट्वीट डिलीट कर दिए थे। इसके बाद कुछ समय के लिए अकाउंट को निलंबित कर दिया गया था। बाद में इस पर नियंत्रण हासिल कर लिया गया था। अगले दिन शनिवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी थी। इस ट्विटर हैंडल को करीब 40 लाख लोग फॉलो करते हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें