फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tobacco Free Youth Campaign: 'तंबाकू पर नकेल कसने में भारत अग्रणी..', स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया बोलीं

Thu, 09 Oct 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Tobacco Free Youth Campaign: स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत फिल्म, टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तंबाकू के चित्रण को प्रबंधित करने में दुनिया में सबसे आगे है और इससे स्वास्थ्य चेतावनी संदेश लोगों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने तंबाकू विज्ञापन और बिक्री पर कड़ी पाबंदियां लगाई हैं। पटेल ने युवाओं को तंबाकू मुक्त जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
अनुप्रिया पटेल - फोटो : एक्स/अनुप्रिया पटेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को कहा कि भारत फिल्म, टेलीविजन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तंबाकू के चित्रण को नियंत्रित करने के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए स्वास्थ्य चेतावनियां और तंबाकू विरोधी संदेश विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


'तंबाकू का सेवन गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती'
पटेल ने यह बात 'तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0' के तीसरे संस्करण के शुभारंभ के दौरान एक कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम वर्चुअल और भौतिक दोनों तरीके से आयोजित किया गया था। सभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा, तंबाकू का सेवन एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है और खासकर बच्चे इसके प्रति जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। सिगरेट, बीड़ी और बिना धुएं वाले तंबाकू उत्पाद आगे चलकर जिंदगीभर की लत, गंभीर बीमारियों और समय से पहले मौत का कारण बन सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: 'भारत का लोकतंत्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ; संसदीय हंगामे से निराश न हों', केंद्रीय मंत्री रिजिजू का बयान
विज्ञापन


'सरकार तंबाकू से लोगों को बचाने के लिए उठा रही कदम'
उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने तंबाकू से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से लोगों को बचाने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने फिल्म, टीवी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तंबाकू के दृश्य को नियंत्रित करने में पहल की है, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी चेतावनियां और जागरूकता भरे संदेश हर वर्ग तक पहुंच सकें। उन्होंने आगे बताया, तंबाकू के प्रसार को और सीमित करने के लिए सभी प्रकार के तंबाकू विज्ञापन, प्रचार और प्रायोजन पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं, जिसमें ई-सिगरेट भी शामिल है। सभी तंबाकू उत्पादों की पैकिंग पर बड़े चित्रात्मक स्वास्थ्य चेतावनियां अनिवार्य की गई हैं, जिसे दुनियाभर में सबसे सख्त कदमों में गिना जाता है। 

'पीएम मोदी ने युवाओं को बताया विकसित भारत का वाहक'
मंत्री ने यह भी कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद बेचना और शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में इसकी बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। ई-सिगरेट का उत्पादन, बिक्री, परिवहन और भंडारण भी देशभर में पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के युवाओं को 'विकसित भारत' का वाहक बताया है और इसी विचार के तहत 2023 में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान की शुरुआत की थी, ताकि युवाओं को तंबाकू और निकोटीन के खतरों से बचाया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पति ने बीमार पत्नी का गला दबाकर मार डाला, फिर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान

'नशा मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरणा बनें युवा'
पटेल ने यह भी कहा कि इस अभियान का मकसद केवल जागरूकता फैलाना नहीं है, बल्कि युवाओं को यह ताकत देना है कि वे साथियों के दबाव का सामना कर सकें, सही फैसले ले सकें और एक तंबाकू मुक्त और नशा मुक्त जीवनशैली के लिए प्रेरणा बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि तंबाकू का सेवन अक्सर नशे की शुरुआत होता है, इसलिए यह अभियान भारत सरकार के 'नशा मुक्त भारत अभियान' से भी जुड़ा हुआ है। मंत्री ने कहा कि इन दोनों अभियानों और युवाओं की सामूहिक शक्ति तथा 'स्वस्थ भारत, संपन्न भारत' के विचार के साथ भारत दुनिया में तंबाकू नियंत्रण और नशा उन्मूलन के क्षेत्र में अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें