फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Japan: भारत-जापान के बीच दूसरी डिप्टी एनएसए स्तर की रणनीतिक वार्ता हुई, रक्षा संबंधों पर हुई चर्चा

Thu, 24 Aug 2023 10:35 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और जापान ने गुरुवार को अपनी दूसरी डिप्टी एनएसए-स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित की और इस बैठक में रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और जापान ने गुरुवार को अपनी दूसरी डिप्टी एनएसए-स्तरीय रणनीतिक वार्ता आयोजित की और इस बैठक में रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


उप एनएसए विक्रम मिसरी और जापान के उप महासचिव केइची इचिकावा ने दूसरे भारत-जापान उप एनएसए रणनीतिक संवाद की सह-अध्यक्षता की। सूत्रों ने बताया कि जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें रक्षा, आर्थिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाना शामिल है। उन्होंने क्षेत्रीय और वैश्विक विकास पर भी बातचीत की। 

22 और 23 अगस्त को मिस्री दक्षिण कोरिया के दौरे पर थे। मिसरी ने सियोल में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चो ताए-यंग से मुलाकात की थी और रक्षा सहयोग, आर्थिक सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन और महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों पर चर्चा की थी।
विज्ञापन


मिसरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रथम उप निदेशक किम ताए-ह्यो से भी मुलाकात की थी। उन्होंने रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी, आर्थिक सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखला लचीलापन, भारत में कोरियाई निवेश बढ़ाने और विज्ञान और प्रौद्योगिकी मुद्दों सहित कई द्विपक्षीय क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें